Skip to main content

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के पहले दिन अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम के बल्लेबाज वेस्टइंडीज के विरुद्ध कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. विंडीज के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही भारतीय टीम की कमर तोड़ दी. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम की पारी को संभाला. भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए. लेकिन रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर सके.

बता दें कि इस मैच में कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया. भारतीय टीम ने 25 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन अजिंक्य रहाणे एक छोर पर टिके रहे. भारतीय टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं चेतेश्वर पुजारा 2 रन और कप्तान कोहली 9 रन ही बना सके. अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 81 रनों का योगदान दिया और वह शतक पूरा करने से 19 रन दूर रह गए.

रहाणे ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा- मुझे पता था कि मुझसे यह सवाल पूछा जाएगा. मैं इसके लिए तैयार था. जब तक मैं क्रीज पर होता हूं तो मैं केवल टीम के बारे में ही सोचता हूं. मैं अपने शतक के बारे में नहीं सोच रहा था. इस विकेट पर 81 रन भी बहुत मायने रखते हैं. इस समय हम अच्छी परिस्थिति में है.
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैं अपनी टीम के लिए योगदान करूं, मेरे लिए सबसे ज्यादा यही मायने रखता है. हां, यह सच है कि मैं शतक के बारे में सोच रहा था. लेकिन हमने जब 25 रन पर तीन विकेट गंवा दिए तो हालात मुश्किल हो गए. जैसा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि अगर मैं टीम के लिए योगदान कर रहा हूं तो काफी है. जहां तक शतक की बात है तो मैं उसको लेकर चिंता नहीं करता, वह अपने आप ही बन जाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

You will be surprised to know the salary of all these superstars of WWE

You will be surprised to know the salary of all these superstars of WWE WWE wrestlers are one of the most popular superstars worldwide. There is no limit in their popularity as they are famous in many parts of the world. The likes of John Cena, The Undertaker, Stone Cold Steve Austin, The Rock, Triple H and Brock Lassner are just a few of the casual fans. WWE has been predominantly dominated by professional wrestling and many of its top superstars enjoy popularity in all walks of life. WWE stars earn top salaries with Lasnar, Cena and Roman Rains being the top earners. Cena and The Undertaker do not wrestle regularly and are listed as part-timers, but their salaries surpass those of many of the top superstars today. Third party image reference Lesnar is the top-grossing player in the WWE with a salary of $ 12 million while Cena's base salary is $ 8.5 million. Among full-time superstars, Randy Orton, AJ Styles, Saith Rawlins are among the highest-grossers, while Rond...